राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू लंबे समय से चर्चा में है. इस फिल्म का टीज़र महीने भर पहले ही रिलीज़ किया गया था और अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जा रहा है. आज दोपहर को रिलीज़ होने वाले इस ट्रेलर को परंपरागत तरीके से स्टारकास्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा लेकिन इस बार 5 अलग अलग शहरों में एकसाथ इसे लॉन्च किया जाएगा.फिल्म की लॉन्च टीम के अनुसार मुंबई में इस फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रहेगी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद की जनता से जुड़ेगी. इन सभी शहरों से लोग अपने पसंदीदा सितारों से लाइव सवाल पूछ पाएंगे.
अभी तक संजू फिल्म का एक टीज़र और रणबीर कपूर के कई लुक्स सामने आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर 'संजू' के पोस्टर्स को अच्छा रिस्पान्स भी मिला है. इस फिल्म में रणबीर के लुक की काफी तारीफ की जा रही है. अभी तक संजू के पोस्टर्स में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल और सोनम कपूर दिखाई दे चुके हैं. अनुष्का शर्मा इस फिल्म में कौन सा किरदार निभा रही हैं आज ट्रेलर में साफ हो जाएगा.
संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी इस बायोपिक में संजय की ज़िंदगी के अलग अलग समय को एक किरदार के रुप में दिखाया गया है. संजय दत्त दावा कर चुके हैं कि इस फिल्म में वो अपना सबकुछ खोल कर सामने लाने वाले हैं और उनकी ज़िंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलू भी इस फिल्म में मौजूद हैं.
from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xpkXOK
No comments:
Post a Comment