प्रो कबड्डी लीग: ईरान के खिलाड़ी हुए मालामाल, जानिए किस खिलाड़ी को मिली कितनी रकम? - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

प्रो कबड्डी लीग: ईरान के खिलाड़ी हुए मालामाल, जानिए किस खिलाड़ी को मिली कितनी रकम?

Share This
मुंबई में प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों का ऑक्शन

प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में हुई. इसमें विदेशी खिलाड़ियों खासकर ईरान के खिलाड़ी खासा मालामाल हो गए. ईरान के फैजल अत्राचली तो प्रो कबड्डी लीग के पहले करोड़पति खिलाड़ी बने ही इसके अलावा उनके ही हमवतन अबोजार मोहाजेरमिघानी को भी 76 लाख रु. की बड़ी रकम मिली. अबोजार मोहाजेरमिघानी को तेलुगू टायटंस ने खरीदा.

कोरिया के ऑलराउंडर सेयोग रेयोल को यूपी योद्धा ने 8.2 लाख में खरीदा. जैंग कुन ली को बंगाल वॉरियर्स ने 33 लाख रु. में अपना बनाया. यंग चांग को पिंक पैंथर्स के स्क्वाड में 11.4 लाख रु. में शामिल हुए. इसके अलावा संजय श्रेष्ठ को पुणेरी पल्टन ने 8 लाख, चैन सिक पार्क को तमिल थलाइवाज़ ने 8 लाख में खरीदा. ताइडोक एओम को पटना पायरेट्स ने 11.4 लाख रु. में अपना बनाया.

केन्या के डेविड मोसेंबेई को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 10.2 लाख रु. में खरीदा. सुलेमान कबीर को यूपी योद्धा ने 8 लाख रु. में अपना बनाया. बांग्लादेश के मोहम्मद जाकिर होसैन को हरियाणा स्टीलर्स ने 8.4 लाख रु. में खरीदा. आपको बता दें 5 सीजंस से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही ये प्रतियोगिता अक्टूबर में शुरू होगी जो कि तीन महीने तक चलेगी.

from Latest News अन्य खेल News18 हिंदी https://ift.tt/2H1VL0o

No comments:

Post a Comment