VIDEO: थाने में हंगामा, पुलिस पर बच्चों की पिटाई का आरोप - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: थाने में हंगामा, पुलिस पर बच्चों की पिटाई का आरोप

Share This
जबलपुर के ओमती थाने में हंगामे का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर आक्रोश जाहिर करते दिख रहे हैं और उसके खिलाफ एफआईआर करने की बातें कह रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रमजान माह के चलते लगभग बहुत से क्षेत्रो में रात में चहल-पहल रहती है. ऐसे माहौल में अक्सर बच्चे भी रात को घूमते फिरते रहते हैं, लेकिन ओमती थाना क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को रात को घूमना महंगा पड़ गया. दोनों रात को सहरी के लिए उठे और घर के सामने बने घंटा घर की सीढ़ियों पर खेलने लगे. आरोप है कि इस दौरान ओमती थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें थाने में ले आया. इस बात की खबर जैसे ही बच्चों को परिजनों को लगी वे थाने पहुंच गए. थाने में काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LDcj2o

No comments:

Post a Comment