VIDEO- सुपौल : प्रिंसिपल की छेड़छाड़ का शिकार बनी 8 साल की छात्रा - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO- सुपौल : प्रिंसिपल की छेड़छाड़ का शिकार बनी 8 साल की छात्रा

Share This
बिहार के सुपौल ज़िले में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. मामला इस तरह है कि ज़िले के निजी स्कूल लिटिल हैवन की एक छात्रा जब स्कूल के छात्रावास में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी तब स्कूल के प्रिंसि​पल ने पहले उसे पैर दबाने के लिए कहा. पैर दबवाने के दौरान प्रिंसिपल ने उस छात्रा को गलत ढंग से छूते हुए छेड़छाड़ की. इस हरकत के कारण बच्ची ने जब शोर मचाया तो अन्य छात्र—छात्राएं वहां पहुंच गए. थोड़ी ही देर में वहां लोगों का मजमा लग गया लेकिन इससे पहले ही घबराकर प्रिंसिपल संजय कुमार मेहता वहां से भाग गया. इस छात्रा ने घर जाकर आपबीती सुनाई तो मामला पुलिस के पास चला गया. देखें पूरी कहानी तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2L3DimH

No comments:

Post a Comment