बॉल टेंपरिंग के दोषी के साथ बड़ा हादसा, अस्पताल ले जाया गया! - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

बॉल टेंपरिंग के दोषी के साथ बड़ा हादसा, अस्पताल ले जाया गया!

Share This
ऑस्ट्रेलिया में चल रही एनटी स्ट्राइक लीग टूर्नामेंट में हादसा

Updated: July 22, 2018, 11:17 AM IST
साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉल टेंपरिंग के दोषियों में से एक खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ बड़ा हादसा हो गया. डार्विन में एनटी स्ट्राइक लीग के एक मैच के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट घायल हो गए. अर्धशतक जमाकर बल्लेबाजी कर रहे बैनक्रॉफ्ट ने मीडियम पेसर की गेंद को स्वीप मारने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके गले में जा लगी. जिसके बाद बैनक्रॉफ्ट को काफी दर्द हुआ और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. नौबत ये आ गई कि बैनक्रॉफ्ट को अस्पताल ले जाना पड़ा. बैनक्रॉफ्ट की चोट इतनी गंभीर नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक वो अगले मैच से बाहर हो गए हैं.

डार्विन में हो रहे मैच में बैनक्रॉफ्ट डेजर्ट ब्लूट के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. 25 साल का ये बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा कर चुका था और उनकी टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन तभी उन्होंने स्वीप शॉट खेला और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे उनके गले में जा लगी. गेंद लगने के बाद बैनक्रॉफ्ट अपने घुटनों पर बैठ गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. वो तो बैनक्रॉफ्ट की किस्मत अच्छी थी कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया. अगर गेंद की रफ्तार और ज्यादा होती तो उनके गले में गंभीर चोट लग सकती थी, यहां तक कि उनकी आवाज भी जा सकती थी.
कैमरन बैनक्रॉफ्ट (ट्विटर)


आपको बता दें साउथ अफ्रीका में बॉल टैंपरिंग के बाद स्टीवन स्मिथ, कैमरन बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर पर बैन लगा हुआ है. बैनक्रॉफ्ट और डेविड वॉर्नर एनटी स्ट्राइक लीग में खेल रहे हैं. डेविड वॉर्नर ने रविवार को हुए मुकाबले में सिटी साइक्लोंस के लिए खेलते हुए 32 गेंदों में 36 रन बनाए.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2A1ojZO

No comments:

Post a Comment