दमोह में चार साल की अज्ञात मासूम के साथ दरिंदगी - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

दमोह में चार साल की अज्ञात मासूम के साथ दरिंदगी

Share This
दमोह में एक चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई. बुधवार की सुबह दमोह के रेलवे प्लेटफार्म और रेलवे कालोनी के बीच बने रेलवे के मनोरंजन गृह जलसा के पास लोगों ने एक चार साल की मासूम को बदहवास हालत में पड़ा देखा. अस्पताल की डॉक्टर ने जब मासूम की जांच पड़ताल की तो पता चला कि इस चार साल की मासूम के साथ रेप हुआ है.

Updated: July 18, 2018, 5:38 PM IST
मध्य प्रदेश के दमोह में एक चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई. बुधवार की सुबह दमोह के रेलवे प्लेटफार्म और रेलवे कालोनी के बीच बने रेलवे के मनोरंजन गृह जलसा के पास लोगों ने एक चार साल की मासूम को बदहवास हालत में पड़ा देखा. तेज पानी बरस रहा था और मासूम भीगी हुई पड़ी थी. लोगों ने पुलिस को खबर की तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मासूम को उठाया और उसे दमोह के जिला अस्पताल लेकर गई. अस्पताल में मासूम की हालात देखकर सब सन्न रह गए. अस्पताल में मासूम की जांच की तो पता चला कि इस चार साल की मासूम के साथ रेप हुआ है. जिला अपस्ताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी के द्वारा रेप की पुष्टि होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आला अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी.

समाचार मिलने पर महिला बाल विकास विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची और मामले का संज्ञान लिया.पीड़ित लड़की के साथ हुई दुराचार की वारदात के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल देखा गया.पीड़ित लड़की कौन है और रेलवे परिसर में कैसे आई, पुलिस इसकी जांच में लगी है.इस बीच दमोह में इलाज के पर्याप्त इंतजाम ना होनी की वजह से पीड़ित मासूम को डॉक्टरों की टीम और पुलिस की सुरक्षा में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.वहीं रेप की वारदात सामने आने के बाद खुद एसपी ने मोर्चा संभाला है लेकिन पुलिस फिलहाल कोई भी बयान देने से बच रही है. वहीं इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य सीमा जाट ने भी पीड़ित लड़की के हालचाल जान इस कृत्य की निंदा की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uImWcp

No comments:

Post a Comment