कई बड़े क्रिकेटर्स ने अपने करियर के दौरान अजीबोगरीब हरकतें ही हैं लेकिन इस क्रिकेटर ने सभी हदें पार कर दी थी.
Updated: July 22, 2018, 12:31 PM IST
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी हुए हैं जो बेहद टैलेंटेड थे लेकिन वो अनुशासन में नहीं रहते थे और जिस वजह से उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं खिंच पाया. ऐसे ही एक क्रिकेटर थे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रुनाको मॉर्टन, जिनकी साल 2012 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. रुनाको मॉर्टन को वेस्टइंडीज के अच्छे बल्लेबाजों में शूमार किया जाता था लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी हरकतें की जो सभी को हैरान कर देती थी.
रुनाको मॉर्टन बेहद ही अनुशासनहीन थे. साल 2001 में उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत वेस्टइंडीज क्रिकेट एकेडमी से निकाल दिया गया था. हालांकि अगले ही साल उनकी वेस्टइंडीज की टीम में वापसी हो गई थी. इसके बाद रुनाको मॉर्टन ने 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपनी दादी के मरने का झूठ बोला. जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से फिर निकाल दिया. साल 2004 में वो एक चाकू मारने की घटना में गिरफ्तार हुए. हालांकि उन पर लगे आरोप साबित नहीं हुए.
सड़क हादसे में गंवाई जान
रुनाको मॉर्टन जब 33 साल के थे तो उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई. 2012 में रुनाको मॉर्टन त्रिनिडाड में मैच खेलने के बाद अपने घर जा रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी हाइवे पर एक पोल से टकरा गई और उनकी मौके पर मौत हो गई. रुनाको मॉर्टन ने वेस्टइंडीज के लिए 15 टेस्ट और 56 वनडे मैच खेले थे. टेस्ट में उन्होने 22.03 के औसत से 573 रन बनाए. जबकि वनडे में मॉर्टन के नाम 33.75 की औसत से 1519 रन आए.

रुनाको मॉर्टन (ट्विटर)

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2uXM3IC
No comments:
Post a Comment