दिल्ली की एक पत्नी की कहानी जिसने अपने पति को जेल भिजवा दिया लेकिन जासूसी के बाद जब गुत्थी खुली तो सबूत मिले कि पति को जेल भिजवाने वाली यह पत्नी खुद बेवफा थी. पढ़िए जासूस के अनुभवों पर आधारित विशेष सीरीज़ ‘लव सेक्स और धोखा’.
Updated: July 18, 2018, 4:53 PM IST
अपराध करने के लिए किसी खास किस्म की प्रवृत्ति या विकृत्ति ज़िम्मेदार होती है या नॉर्मल दिखने वाले हर इंसान के अंदर एक अपराधी छुपा है? एक जासूस सिर्फ अपराध की ही तहकीकात नहीं करता बल्कि वह इंसानी मन और ज़िंदगी की परतों को भी टटोलता है. अपने पेशे में एक जासूस सामान्य दिखने वाले लोगों और रिश्तों के उन रहस्यों का पर्दाफाश करता है जो किसी जुर्म को बुन रहे होते हैं. hindi.news18.com की इस विशेष सीरीज़ में एक जासूस की ज़बानी रिश्तों में जुर्म की कहानी.
एक घर में सपना और राहुल के एक साथ रहने की तस्वीरें थीं. दोनों के साथ के वीडियो थे लेकिन एक पुख्ता सबूत चाहिए था जो यह साबित कर सके कि इस घर में दोनों बतौर पति पत्नी रह रहे हैं. ऐसा सबूत हासिल करने की जुगत में रिश्तों की एक पहेली उलझती जा रही थी कि सपना जिस राहुल की पत्नी बनकर रह रही है, वह उसके पहले पति करण का दोस्त है और करण इस इल्ज़ाम में तिहाड़ जेल में है कि करण ने दूसरी शादी कर ली.
रिश्तों के ऐसे उलझे हुए मामलों से हम अक्सर दो-चार होते हैं जो समाज की परिभाषाओं के खिलाफ लगते हैं या सोसायटी में आ रहे बदलावों की मिसाल. नज़रिया जो भी हो लेकिन हम इन मामलों में तब जुड़ते हैं जब कोई जुर्म इन रिश्तों की आड़ में पनपता है. यह कहानी ऐसे ही एक केस को सुलझाते हुए सामने आई. दिल्ली में रहने वाली प्रिया जब हमारे दफ्तर में आई और उसने एक गुत्थी सुलझाने के लिए हमें हायर किया. प्रिया ने कहा -
'मुझे पता नहीं कि आगे क्या होगा और आप क्या मदद कर पाएंगे लेकिन बात ज़रा पेचीदा है. अस्ल में, मैं अपने पति करण की दूसरी बीवी हूं. उनकी पहली बीवी सपना थी जिसके साथ उनकी शादी कामयाब नहीं हुई. सपना को लेकर वह हमेशा परेशान रहते थे और दोनों का रिश्ता खराब होता जा रहा था. एक दिन सपना उन्हें छोड़कर दूसरे आदमी राहुल के साथ चली गई. कुछ ही दिनों में यह क्लियर हो गया कि सपना ने चुपके से राहुल के साथ शादी कर ली है.'

'अच्छा, फिर करण ने कोई ऐतराज़ नहीं किया?' यह पूछने पर प्रिया ने जवाब दिया -
'किया. ऐतराज़ भी किया और बातचीत भी लेकिन सपना एक न सुनने की ज़िद पर अड़ी थी. करण ने सपना को प्यार से, गुस्से से और हर तरह से समझाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार सपना ने करण से कह दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता और वह अपना समय बरबाद कर रहा है. सपना ने करण से यह भी कहा कि वह तो उससे शादी कर ही चुकी है जिससे वह प्यार करती थी, अब करण भी कोई अच्छा सा जीवन साथी तलाशकर ज़िंदगी नये सिरे से शुरू करे.' प्रिया चुप होकर कुछ गुमसुम हो गई.
'जी. फिर?'
'सपना ने जब फाइनली यह कह दिया तो करण ने भी तय कर लिया कि अगर बीवी बेवफा हो गई तो जीना थोड़े ही छोड़ देगा. कुछ दिनों बाद करण ने भी अपनी ज़िंदगी जीने का इरादा कर लिया और फिर उसने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा. हम एक-दूसरे को पहले से जानते थे और करण ने पिछली ज़िंदगी के बारे में मुझसे कुछ छुपाया नहीं था. खैर, हमने शादी करने का फैसला किया और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में बाकायदा एक समारोह में शादी कर ली. बस, यही हमारी गलती थी.'
'गलती! आप इसे गलती क्यों कह रही हैं?' मेरे इस सवाल के जवाब में प्रिया ने पहला राज़ खोला.
'हम सपना की चाल को समझ नहीं पाए थे. करण और मुझे यह भनक तक नहीं थी कि सपना क्या खेल खेलना चाह रही है. हमने शादी चुपके से नहीं की. पूरा कार्यक्रम हुआ, तमाम रस्में हुईं. सपना ने किसी तरह से इस कार्यक्रम के फोटो व वीडियो हासिल कर लिये और करण के खिलाफ केस दायर कर दिया कि उसने तलाक लिये बगैर दूसरी शादी कर ली है.'
'तो करण ने तलाक क्यों नहीं लिया था?'
'सपना ने खुद शादी कर ली थी और करण को भी दूसरी शादी करने के लिए कह दिया था तो करण को यही लग रहा था कि रिश्ता खत्म हो गया. एक आपसी समझौते या म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग जैसा मामला था. करण ने तलाक लेना ज़रूरी नहीं समझा और करण ने जिस तरह मुझे सब कुछ बताया तो मुझे भी लगा कि कानूनी कार्यवाही तो करण कर सकता था लेकिन उसका इन पचड़ों में पड़ने का मन नहीं था.'

'लेकिन सपना ने ऐसा किया क्यों? मेरा मतलब उसको जिससे शादी करना थी, उसने कर ली और करण ने भी जब समझौता कर लिया तो सपना ने करण के साथ ऐसा क्यों किया?'
'अस्ल में सपना ने राहुल से शादी की ही इसलिए थी कि उसे लगता था कि करण उसे प्यार और वक्त दे नहीं रहा है. वह अपने कारोबार में ही मसरूफ है और उसे सपना का कोई खयाल है ही नहीं. फिर सपना और राहुल की माली हालत भी बहुत अच्छी तो थी नहीं. दोनों ने यह चाल खेलकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. कोर्ट केस के दौरान सपना ने करण को ब्लैकमेल करते हुए कहा था कि वह केस वापस ले सकती है अगर करण उसे अच्छी खासी रकम और प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा दे दे लेकिन करण ने इससे इनकार कर दिया.'
'आपके साथ आपके पति करण नहीं आए?'
'सपना की चाल में फंस चुके हैं हम दोनों. सपना के केस के कारण करण को जेल भेज दिया गया है. हिंदू विवाह एक्ट के तहत पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में करण तिहाड़ जेल में है. अब मैं आपसे यह चाहती हूं कि आप यह साबित करने के लिए सबूत जुटाएं कि सपना खुद दूसरे आदमी यानी राहुल से शादी कर चुकी है और उसके साथ रह रही है. क्या यह हो सकता है?'
'जी हां, बिल्कुल हो सकता है. बस कुछ और बातें आप अगर बताएं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं.'
'जी पूछिए.'
'सपना के बारे में बताएं कि वह क्या करती है, कहां रहती है? और राहुल के बारे में भी कुछ जानकारी हो तो बताइए.'
'सपना एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है. राहुल भी वहीं एंबुलेंस ड्राइवर का काम करता है. अस्ल में, करण का दोस्त था राहुल. करण ने राहुल के ज़रिये ही सपना की नौकरी लगवाई थी. दोनों हॉस्पिटल में साथ काम करते थे और इसी बीच दोनों के बीच संबंध बन गए. अब आप सोचिए कि करण के साथ उसकी बीवी और उसके दोस्त ने मिलकर पीठ में छुरा भोंकने का काम किया. यह कम था जो अब धोखे के इल्ज़ाम में करण ही सज़ा काट रहा है. मतलब धोखा किया किसने है और सज़ा किसको मिल रही है?' यह कहते हुए प्रिया की आंखें नम हो चली थीं.
जासूसों ने जुटाईं तस्वीरें और रिकॉर्डिंग्स
मैंने प्रिया से फिक्र न करने की बात कहते हुए कुछ और डॉक्यूमेंट्स व ज़रूरी चीज़ें लीं और फिर हमारे बीच कॉंट्रैक्ट तैयार हो गया. अब हमें तहकीकात शुरू करना थी और सबूत जुटाने थे तो मैंने अपनी टीम के साथ उसी हॉस्पिटल से शुरुआत करने का फैसला किया. हमने सपना को उस हॉस्पिटल में ट्रेस किया और फिर उसका पीछा किया. हमारी टीम का कोई साथी मेट्रो में तो कोई बाइक से तो कोई आॅटो से सपना का पीछा कर रहा था. इस तरह हम उस घर तक पहुंच गए जहां सपना रह रही थी.

हमें सपना और राहुल के साथ रहने के सबूत जुटाने थे, लेकिन राहुल की शिफ्ट सुबह 6 बजे से थी. सर्दी के दिन थे और वो सुबह अंधेरे में ही निकल जाता था. दोनों साथ बाहर नहीं निकल रहे थे जिसकी वजह से अभी तक यह तय नहीं हुआ था कि राहुल और सपना इस घर में एक साथ रह रहे हैं. दरअसल शिफ्ट के टाइम का पता करने के लिए हमें कुछ और जासूसी करनी पड़ी जिसमें हमने पड़ोस में रहने वाले लोगों व दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका क्योंकि वहां कोई उन्हें जानता ही नहीं था.
फिर हमने सीधे मकान मालिक से ही पूछताछ करने की ठानी. हमने मकान मालिक से उल्टे सवाल पूछे तो हमें खुद ही सीधे जवाब मिलने लगे. मकान मालिक ने बताया कि दोनों पति पत्नी पिछले तीन चार महीने से मकान में रह रहे हैं और एक ही हॉस्पिटल में काम करते हैं. मकान मालिक से बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड भी किया.
सपना ने खुद दिया सबूत
अब जुगत लगानी थी कि दोनों की शादी हो चुकी है, यह सबूत कैसे हासिल किया जाए. हमारी टीम ने एक जोखिम लेकर एक प्लैन बनाया और एक दिन एक सरकारी विभाग के नुमाइंदे बनकर टीम के दो लोग सपना के घर पहुंचे. सरकारी काम के लिए निजी जानकारी मांगने पर सपना ने पहचान पत्र दिखाया तो उसमें सपना के पति का नाम राहुल दर्ज था. हमने कहा कि पुराने डेटाबेस में उसके पति का नाम अलग है तो फिर कुछ देर में सपना ने खुद हमें सबूत दिया.
'आपका बहुत शुक्रिया. करण अब आज़ाद है और हमने सपना के खिलाफ करण के साथ धोखाधड़ी करने का केस दायर कर दिया है. उम्मीद है कि सपना बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगी.'
इस तरह के मामलों को सुलझाते हुए एक तरफ संतोष होता है कि किसी को इंसाफ दिलाने में मदद की लेकिन दूसरी तरफ कई तरह के सवाल उमड़ते हैं कि रिश्तों की डोरियां इतनी उलझ कैसे गईं? रिश्तों में जुर्म ने कैसे घर कर लिया?
एक घर में सपना और राहुल के एक साथ रहने की तस्वीरें थीं. दोनों के साथ के वीडियो थे लेकिन एक पुख्ता सबूत चाहिए था जो यह साबित कर सके कि इस घर में दोनों बतौर पति पत्नी रह रहे हैं. ऐसा सबूत हासिल करने की जुगत में रिश्तों की एक पहेली उलझती जा रही थी कि सपना जिस राहुल की पत्नी बनकर रह रही है, वह उसके पहले पति करण का दोस्त है और करण इस इल्ज़ाम में तिहाड़ जेल में है कि करण ने दूसरी शादी कर ली.
रिश्तों के ऐसे उलझे हुए मामलों से हम अक्सर दो-चार होते हैं जो समाज की परिभाषाओं के खिलाफ लगते हैं या सोसायटी में आ रहे बदलावों की मिसाल. नज़रिया जो भी हो लेकिन हम इन मामलों में तब जुड़ते हैं जब कोई जुर्म इन रिश्तों की आड़ में पनपता है. यह कहानी ऐसे ही एक केस को सुलझाते हुए सामने आई. दिल्ली में रहने वाली प्रिया जब हमारे दफ्तर में आई और उसने एक गुत्थी सुलझाने के लिए हमें हायर किया. प्रिया ने कहा -
'मुझे पता नहीं कि आगे क्या होगा और आप क्या मदद कर पाएंगे लेकिन बात ज़रा पेचीदा है. अस्ल में, मैं अपने पति करण की दूसरी बीवी हूं. उनकी पहली बीवी सपना थी जिसके साथ उनकी शादी कामयाब नहीं हुई. सपना को लेकर वह हमेशा परेशान रहते थे और दोनों का रिश्ता खराब होता जा रहा था. एक दिन सपना उन्हें छोड़कर दूसरे आदमी राहुल के साथ चली गई. कुछ ही दिनों में यह क्लियर हो गया कि सपना ने चुपके से राहुल के साथ शादी कर ली है.'

'अच्छा, फिर करण ने कोई ऐतराज़ नहीं किया?' यह पूछने पर प्रिया ने जवाब दिया -
'किया. ऐतराज़ भी किया और बातचीत भी लेकिन सपना एक न सुनने की ज़िद पर अड़ी थी. करण ने सपना को प्यार से, गुस्से से और हर तरह से समझाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार सपना ने करण से कह दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता और वह अपना समय बरबाद कर रहा है. सपना ने करण से यह भी कहा कि वह तो उससे शादी कर ही चुकी है जिससे वह प्यार करती थी, अब करण भी कोई अच्छा सा जीवन साथी तलाशकर ज़िंदगी नये सिरे से शुरू करे.' प्रिया चुप होकर कुछ गुमसुम हो गई.
'जी. फिर?'
'सपना ने जब फाइनली यह कह दिया तो करण ने भी तय कर लिया कि अगर बीवी बेवफा हो गई तो जीना थोड़े ही छोड़ देगा. कुछ दिनों बाद करण ने भी अपनी ज़िंदगी जीने का इरादा कर लिया और फिर उसने मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा. हम एक-दूसरे को पहले से जानते थे और करण ने पिछली ज़िंदगी के बारे में मुझसे कुछ छुपाया नहीं था. खैर, हमने शादी करने का फैसला किया और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में बाकायदा एक समारोह में शादी कर ली. बस, यही हमारी गलती थी.'
'गलती! आप इसे गलती क्यों कह रही हैं?' मेरे इस सवाल के जवाब में प्रिया ने पहला राज़ खोला.
'हम सपना की चाल को समझ नहीं पाए थे. करण और मुझे यह भनक तक नहीं थी कि सपना क्या खेल खेलना चाह रही है. हमने शादी चुपके से नहीं की. पूरा कार्यक्रम हुआ, तमाम रस्में हुईं. सपना ने किसी तरह से इस कार्यक्रम के फोटो व वीडियो हासिल कर लिये और करण के खिलाफ केस दायर कर दिया कि उसने तलाक लिये बगैर दूसरी शादी कर ली है.''तो करण ने तलाक क्यों नहीं लिया था?'
'सपना ने खुद शादी कर ली थी और करण को भी दूसरी शादी करने के लिए कह दिया था तो करण को यही लग रहा था कि रिश्ता खत्म हो गया. एक आपसी समझौते या म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग जैसा मामला था. करण ने तलाक लेना ज़रूरी नहीं समझा और करण ने जिस तरह मुझे सब कुछ बताया तो मुझे भी लगा कि कानूनी कार्यवाही तो करण कर सकता था लेकिन उसका इन पचड़ों में पड़ने का मन नहीं था.'

'लेकिन सपना ने ऐसा किया क्यों? मेरा मतलब उसको जिससे शादी करना थी, उसने कर ली और करण ने भी जब समझौता कर लिया तो सपना ने करण के साथ ऐसा क्यों किया?'
'अस्ल में सपना ने राहुल से शादी की ही इसलिए थी कि उसे लगता था कि करण उसे प्यार और वक्त दे नहीं रहा है. वह अपने कारोबार में ही मसरूफ है और उसे सपना का कोई खयाल है ही नहीं. फिर सपना और राहुल की माली हालत भी बहुत अच्छी तो थी नहीं. दोनों ने यह चाल खेलकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. कोर्ट केस के दौरान सपना ने करण को ब्लैकमेल करते हुए कहा था कि वह केस वापस ले सकती है अगर करण उसे अच्छी खासी रकम और प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा दे दे लेकिन करण ने इससे इनकार कर दिया.'
'आपके साथ आपके पति करण नहीं आए?'
'सपना की चाल में फंस चुके हैं हम दोनों. सपना के केस के कारण करण को जेल भेज दिया गया है. हिंदू विवाह एक्ट के तहत पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने के आरोप में करण तिहाड़ जेल में है. अब मैं आपसे यह चाहती हूं कि आप यह साबित करने के लिए सबूत जुटाएं कि सपना खुद दूसरे आदमी यानी राहुल से शादी कर चुकी है और उसके साथ रह रही है. क्या यह हो सकता है?'
'जी हां, बिल्कुल हो सकता है. बस कुछ और बातें आप अगर बताएं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं.'
'जी पूछिए.'
'सपना के बारे में बताएं कि वह क्या करती है, कहां रहती है? और राहुल के बारे में भी कुछ जानकारी हो तो बताइए.'
'सपना एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है. राहुल भी वहीं एंबुलेंस ड्राइवर का काम करता है. अस्ल में, करण का दोस्त था राहुल. करण ने राहुल के ज़रिये ही सपना की नौकरी लगवाई थी. दोनों हॉस्पिटल में साथ काम करते थे और इसी बीच दोनों के बीच संबंध बन गए. अब आप सोचिए कि करण के साथ उसकी बीवी और उसके दोस्त ने मिलकर पीठ में छुरा भोंकने का काम किया. यह कम था जो अब धोखे के इल्ज़ाम में करण ही सज़ा काट रहा है. मतलब धोखा किया किसने है और सज़ा किसको मिल रही है?' यह कहते हुए प्रिया की आंखें नम हो चली थीं.
जासूसों ने जुटाईं तस्वीरें और रिकॉर्डिंग्स
मैंने प्रिया से फिक्र न करने की बात कहते हुए कुछ और डॉक्यूमेंट्स व ज़रूरी चीज़ें लीं और फिर हमारे बीच कॉंट्रैक्ट तैयार हो गया. अब हमें तहकीकात शुरू करना थी और सबूत जुटाने थे तो मैंने अपनी टीम के साथ उसी हॉस्पिटल से शुरुआत करने का फैसला किया. हमने सपना को उस हॉस्पिटल में ट्रेस किया और फिर उसका पीछा किया. हमारी टीम का कोई साथी मेट्रो में तो कोई बाइक से तो कोई आॅटो से सपना का पीछा कर रहा था. इस तरह हम उस घर तक पहुंच गए जहां सपना रह रही थी.

हमें सपना और राहुल के साथ रहने के सबूत जुटाने थे, लेकिन राहुल की शिफ्ट सुबह 6 बजे से थी. सर्दी के दिन थे और वो सुबह अंधेरे में ही निकल जाता था. दोनों साथ बाहर नहीं निकल रहे थे जिसकी वजह से अभी तक यह तय नहीं हुआ था कि राहुल और सपना इस घर में एक साथ रह रहे हैं. दरअसल शिफ्ट के टाइम का पता करने के लिए हमें कुछ और जासूसी करनी पड़ी जिसमें हमने पड़ोस में रहने वाले लोगों व दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका क्योंकि वहां कोई उन्हें जानता ही नहीं था.
फिर हमने सीधे मकान मालिक से ही पूछताछ करने की ठानी. हमने मकान मालिक से उल्टे सवाल पूछे तो हमें खुद ही सीधे जवाब मिलने लगे. मकान मालिक ने बताया कि दोनों पति पत्नी पिछले तीन चार महीने से मकान में रह रहे हैं और एक ही हॉस्पिटल में काम करते हैं. मकान मालिक से बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड भी किया.
सपना ने खुद दिया सबूत
अब जुगत लगानी थी कि दोनों की शादी हो चुकी है, यह सबूत कैसे हासिल किया जाए. हमारी टीम ने एक जोखिम लेकर एक प्लैन बनाया और एक दिन एक सरकारी विभाग के नुमाइंदे बनकर टीम के दो लोग सपना के घर पहुंचे. सरकारी काम के लिए निजी जानकारी मांगने पर सपना ने पहचान पत्र दिखाया तो उसमें सपना के पति का नाम राहुल दर्ज था. हमने कहा कि पुराने डेटाबेस में उसके पति का नाम अलग है तो फिर कुछ देर में सपना ने खुद हमें सबूत दिया.
सपना ने आर्य समाज मंदिर का वह सर्टिफिकेट दिया जो उसकी और राहुल की शादी होने का प्रमाण था. अब सबूत हमारे हाथ लग चुका था जो यह भी साबित कर रहा था कि सपना और राहुल की शादी करण और प्रिया की शादी से पहले हो चुकी थी. इसके साथ ही हमारे पास कुछ तस्वीरें और रिकॉर्डिंग्स भी थीं. कॉंट्रैक्ट के मुताबिक हमने प्रिया को ये सारे सबूत दिए तो प्रिया के चेहरे पर सुकून था. कुछ दिनों बाद प्रिया ने फोन पर कहा -
'आपका बहुत शुक्रिया. करण अब आज़ाद है और हमने सपना के खिलाफ करण के साथ धोखाधड़ी करने का केस दायर कर दिया है. उम्मीद है कि सपना बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगी.'
इस तरह के मामलों को सुलझाते हुए एक तरफ संतोष होता है कि किसी को इंसाफ दिलाने में मदद की लेकिन दूसरी तरफ कई तरह के सवाल उमड़ते हैं कि रिश्तों की डोरियां इतनी उलझ कैसे गईं? रिश्तों में जुर्म ने कैसे घर कर लिया?
from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JwOU0l
No comments:
Post a Comment