भोपाल के एक निजी अस्पताल में 5 किलो 700 ग्राम वजनी बच्चे ने जन्म लिया है. जच्चा और बच्चा की स्थिति को देखकर डॉक्टरों को ऐसा लग रहा था कि बच्चे को बचाना मुश्किल होगा, लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा या चिकित्सकों का हुनर कहें कि बच्चे की डिलिवरी नॉर्मल तरीके से कराई गयी. जच्चा और बच्चा दोनों डिलिवरी के बाद स्वस्थ है. बच्चे को जन्म देने वाले चिकित्सक ने कहा कि यह बच्चे ने नौ माह अपने अत्याधिक वजन के साथ मां के पेट में रहा है. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन ज्यादा होना चौंकाने वाला है, क्योंकि बच्चे की मां को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है. बच्चे के माता-पिता मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uTrjSc
No comments:
Post a Comment