सीहोर जिले में लगातार जारी भारी बारिश से शहरी और ग्रामीण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जिला मुख्यालय के मंडी और मुरली रेलवे अंडर ब्रिज में 4 फीट तक पानी भरने से लोगों की जान पर बन आई है. कई गांवों में उफनते नालों के कारण ग्रामीणों को रस्सी का सहारा लेना पड़ रहा है. बारिश के चलते सी वन नदी और सी टू नाला उफान पर है,. कर्बला के गणेश मंदिर मार्ग पर लगातार यातायात बाधित है. सीहोर के अलावा नसरुल्लागंज में भी भारी बरसात से रफीगंज की नदी में उफान आने के बाद कई गांवों का संपर्क कट चुका है. इन गांवो में पिपलानी, बसंतपुर, नयापुरा, सिंगपुर और लाडकुई शामिल है. सिहोर जिले के आष्टा ब्लॉक में भी कुमरावड़ा गांव के किनारे स्थित नाले को पार करने के लिए लोगों को रस्सी का सहारा लेना पड़ रहा है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NufYPY
No comments:
Post a Comment