VIDEO: इस घर में हर रोज निकल रहे हैं कोबरा सांप के बच्चे - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: इस घर में हर रोज निकल रहे हैं कोबरा सांप के बच्चे

Share This
भोपाल शहर के चूना भट्टी इलाके में एक परिवार कोबरा सांपों की वजह से खासा परेशान है. दरअसल, चूना भट्टी स्थित एक मकान से हर रोज कोबरा सांप के बच्चे निकल रहे हैं. अभी तक इस परिवार ने करीब दस कोबरा सांप के बच्चों को पकड़ा है. हर रोज सांप निकलने के बाद इस परिवार ने सर्प विशेषज्ञ सलीम खान से सांप पकड़ने के लिए बुलाया. सलीम हर रोज घर से एक सांप का बच्चा पकड़ रहे हैं. कोबरा सांप के बच्चों के निकलने से पूरा परिवार दहशत में हैं. बुधवार को भी इस घर से दो सांप के बच्चे निकले, जो कि एक गमले में और दूसरा चिड़िया के घोंसले में मिला. सर्प विशेषज्ञ सलीम ने बताया कि कोबरा के यह बच्चे अभी 10 से 15 दिन के हैं, लेकिन फिर भी इनके काटने से दो घंटों के भीतर इंसान की मौत हो सकती है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NpLi2A

No comments:

Post a Comment