सागर जिले में भारी बारिश के बाद कई गांव टापू में बदल गए हैं. कई गांवों में लोग पानी के बीच फंस गये हैं. भारी बारिस से खुरई- सागर के बीच धसान नदी का पानी पुल पर आ गया, जिससे यातायात ठप हो गया. खुरई-पठारी, खुरई-मंडी बामोरा के बीच बीना नदी उफान पर होने से सड़क मार्ग बंद हो गया है. मझेरा गांव में तीन लोगों को नदी में बने टापू पर फंसने के बाद आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया, लेकिन असफल रहा. मझेरा गांव में टापू पर फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन बाढ़ में फंसे परिवार को निकाला नहीं जा सका. टापू पर फंसे तीन लोगों के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्टर बुलाया, लेकिन उसे बिना रेस्क्यू के ही लौटना पड़ा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uyIc5i
No comments:
Post a Comment