मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बैलगाड़ी पर सवारी का आनंद लिया. वो खरगोन के दौरे पर हैं. राज्यपाल को यहां आस्था ग्राम ट्रस्ट का काम काज देखने आना था. उनके दौरे के लिए बैलगाड़ी को काफी सजाया-संवारा गया था. राज्यपाल उस पर सवार हुईं और ट्रस्ट के लोगों ने उन्हें कैंपस की सैर करायी. बैलगाड़ी पर सवार आनंदीबेन ने आस्था ग्राम की पहाड़ी की सैर की और फिर यहां की हरियाली का जायज़ा लिया. उन्होंने पौधे रौंपे और आश्रम के लोगों की बनायी हेंडमेड चीज़ों की प्रदर्शनी देखी. आस्था ग्राम ट्रस्ट दीन दुखियो की मदद कर समाजिक सरोकार कर रहा है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mqLovk
No comments:
Post a Comment