मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भदभदा विश्रामघाट के पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों के पहले चरण के लिए मंगलवार को नगर निगम की ओर से भूमिपूजन किया गया. प्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और भोपाल नगर निगम महापौर आलोक शर्मा ने भूमिपूजन किया. महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि विकास कार्य दो चरणों में होंगे. आज पहले चरण के तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है. इस अवसर पर महापौर ने घोषणा की कि राजधानी के विश्राम घाटों में जल्द ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था शुरू होगी ताकि विदेशों में रहने वाले युवा अपने किसी परिजन के निधन पर यदि न आ सकें तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अंतिम संस्कार में शामिल हो जाएं. युवाओं के परिजन उनसे बात भी कर लें. भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट, छोला विश्राम घाट, बैरागढ़ विश्राम घाट और भदभदा विश्राम घाट में ये सुविधा जल्द शुरू की जाएगी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mYSV4T
No comments:
Post a Comment