VIDEO: सवालों के घेरे में प्रशासन, क्यों रहा है नदियों से रेत का खनन? - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: सवालों के घेरे में प्रशासन, क्यों रहा है नदियों से रेत का खनन?

Share This
उमरिया जिले में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के बाद भी सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बैखौफ रेत चोरी से खनिज और पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में हैं. जिले के आदरी गांव में सड़क निर्माण कंपनी जेएसडब्ल्यू के मिक्सर प्लाटं में चोरी की रेत का जखीरा खड़ा करने में ट्रैक्टर और डंपर दिनरात बलबई गांव के पास सोन नदी से अवैध खनन कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिस और खनन विभाग को इस अवैध खनन के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रदेश में नदियों से रेत खनन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद निर्माण कंपनियों द्वारा रेत का कारोबार करना जिम्मेदारों पर सवाल खड़े कर रही है. जिला कलेक्टर माल सिंह छोटी-मोटी कार्यवाहियों का हवाला देकर आरोपों को खारिज कर रहे है, लेकिन खुलेआम रेत चोरी के पहाड़ कैसे खड़े हो गए इसका किसी के पास कोई जवाब नहीं है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2JpokpU

No comments:

Post a Comment