आगर मालवा जिले में लगातार तेज़ बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है. सुसनेर की कंठाल नदी और नलखेड़ा के गुदरावन में पुलिया पर पानी की चादर चलने से फंसे हुए लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरे तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं. पुलिस का डायल 100 वाहन भी जोखिम उठा कर गुदरावन की उफनती पानी की पुलिया से निकल रहा है. पुलिस की मौजूदगी में भी लोग अपने वाहन निकाल रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. सुसनेर में कंठाल नदी में तेज बहाव के बावजूद लोग अपने वाहन सहित निकलते दिखाई दिएfrom Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LfDPlN
No comments:
Post a Comment