VIDEO: 8 साल से ट्रेन, पटरी और पुल को राखी बांध रहे हैं ये युवा - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: 8 साल से ट्रेन, पटरी और पुल को राखी बांध रहे हैं ये युवा

Share This
देश भर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. जहां रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती है, वहीं विदिशा में युवाओं ने अनोखे ढंग से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है. विदिशा में युवाओं की एक टोली पिछले 8 साल से नदियों के पुल, रेलवे के पुल, रेल की पटरियों पर राखी बांध रही हैं. पुलों और पटरियों पर राखी बांधने वाले ये युवा यात्रियों की सुरक्षा का वचन लेते हैं. युवाओं का कहना है कि पिछले आठ साल से चल रही उनकी परंपरा को वे आगे बढ़ा रहे हैं. रेल गाड़ियों और पुलों के राखी बांधकर यात्रियों की सहायता और सुरक्षा का वचन लेते हैं, ताकि कोई भी अपने घर पहुंचने से वंचित नहीं रहे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BRzeGo

No comments:

Post a Comment