खंडवा में देर रात शराब संचालक द्वारा ठीक कोतवाली थाने के सामने अवैध रूप से शराब बार पर छापा मार दर्जनों शराबियों को हिरासत में लिया गया, जबकि पुलिस ने अवैध बार संचालक रूपा यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक दूकान की छत पर खुले रूप में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर खंडवा एसपी महेंद्र तारेनकर ने देर रात पुलिस जवानों के साथ दबिश देकर शराबियों को हिरासत में लिया. बोम्बे बाजार में स्थित यह अग्रेजी शराब दूकान कुछ नेताओं के संरक्षण में यह बार चल रहा था. खडवा पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MUtcZE
No comments:
Post a Comment