VIDEO: पत्नी को ठेले पर लेटाकर वार्ड तक ले गए 80 साल के ये बुजुर्ग.. - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: पत्नी को ठेले पर लेटाकर वार्ड तक ले गए 80 साल के ये बुजुर्ग..

Share This
गुना में जिला अस्पताल में मरीजों को आए दिन बदतर हालात का शिकार होना पड़ता है. एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को भी देखने को मिला. अपनी बुजुर्ग पत्नी के इलाज के लिए 80 वर्षीय लक्ष्मण जब अस्पताल पहुंचे तो उन्‍हें प्रबंधन के अमानवीय चेहरे से रूबरू होना पड़ा. बुजुर्ग महिला के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ था. लक्ष्‍मण को अपनी पत्नी के लिए स्ट्रैचर तक नसीब नहीं हो सका. वे हाथठेले में अपनी पत्नी को लेटाकर मेडिकल वार्ड तक पहुंचे. बुजुर्ग को हाथठेला खींचने के लिए न तो अस्पताल से कोई मदद मिली और न ही आमजन ने उनकी मदद की. न्यूज़18 के कैमरे में ये सारी तस्वीरें कैद हो गईं. इस मामले में जब अस्पताल प्रबंधन से चर्चा करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी कहने से परहेज किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2y6nACv

No comments:

Post a Comment