मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहपुरा में एकबार फिर मांदर की थाप पर ठुमके लगाते नजर आए हैं. सीएम को थिरकते देख स्थानीय विधायक व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने भी आदिवासियों के साथ जमकर ठुमके लगाए. दरअसल सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा आज शहपुरा पहुंची थी जहां आदिवासी कलाकारों ने क्षेत्रीय लोकगीत के माध्यम से सीएम का स्वागत किया जिसकी धुन सुनते ही शिवराज सिंह चौहान खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुद गले में मांदर लटकाकर ठुमके लगाए.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QgBY37
No comments:
Post a Comment