VIDEO: आलीशान घर और लग्ज़री गाड़ियों का मालिक निकला सहकारी समिति का मैनेजर - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: आलीशान घर और लग्ज़री गाड़ियों का मालिक निकला सहकारी समिति का मैनेजर

Share This
मध्‍यप्रदेश के छतरपुर जिले में समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई करने के बाद जांच शुरू कर दी है. सागर से आई लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति होने के चलते यह कार्रवाई सेवा सहकारी समिति वीरों बरेठी के प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ लल्लू अवस्थी के छतरपुर निवास सहित पैतृक गांव वीरों बरेठी में एक साथ दबिश देकर की है. लोकायुक्त को इस कार्रवाई में अभी तक समिति प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ लल्लू अवस्थी के यहां आलीशान मकान, फर्नीचर और लग्जरी गाड़ी सहित कई ट्रक और डम्‍पर होने के दस्तावेज मिले हैं. इसके साथ ही लोकायुक्त को अनुमान है कि इस कार्रवाई में सोना-चांदी सहित नकदी और लॉकर भी मिल सकते हैं, जो भ्रष्ट समिति प्रबंधक की बेहिसाब सम्पत्ति को उजागर करेंगे. गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक में किसानों के नाम हुए करोड़ों के घोटाले में भानुप्रताप उर्फ लल्लू अवस्थी का नाम आया था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2DL7kMW

No comments:

Post a Comment