मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के रोड शो के दौरान सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. मंगलवार को के सागर जिले के गुजराती बाजार इलाके में कमलनाथ के रोड शो में उनके एक समर्थक के गनमैन ने हवाई फायर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता अखिलेश केसरवानी के निजी गार्ड भूपत सिंह ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक 4 हवाई फायर किए. जिससे रोड शो में शामिल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लकेर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी गार्ड ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हर्ष फायरिंग की थी. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Q3QCK6
No comments:
Post a Comment