पन्ना के अमानगंज तहसील में लगातार हो रही बारिश से आधा दर्जन गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है. धरमपुरा, रामनपुरा, माड़िया, इटोरा, कमताना और ककरा गांव कड़बनी नाले के किनारे बसे हुए हैं. तेज बारिश के बाद कड़बनी नाला उफान पर होने के कारण इन गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है. अमानगंज से महज 12 किलोमीटर दूर गांव कमताना में कडवानी में साल 2016 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आये थे. उस समय उन्हे पुलिस के सिपाहियों ने गोद में उठाकर नाला पार करवाया था. मुख्यमंत्री चौहान ने इन नाले पर पुल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी इसके लिए कोई काम शुरू नहीं हुआ. नाले में पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CMLkRJ
No comments:
Post a Comment