भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं उमा भारती - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं उमा भारती

Share This
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं. इसी कड़ी में भाजपा मध्यप्रदेश के भोपाल से किसी कट्टर हिंदूवादी चेहरे को उतारने के बारे में सोच रही है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की उमा भारती को टिकट दिया जा सकता है. इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है. भोपाल सीट भाजपा के लिए बहुत महत्व रखती है, 1989 से अब तक वहां पर भाजपा का ही राज है. इस वक्त भाजपा के आलोक संजर वहां से सांसद है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही उमा भारती ने लोकसभ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था वो कुछ समय तक आराम करना चाहती हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GdNurE

No comments:

Post a Comment