CCTV: चाचा की डांट से भड़का भतीजा, बेरहमी से किया मर्डर - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

CCTV: चाचा की डांट से भड़का भतीजा, बेरहमी से किया मर्डर

Share This
गुजरात के मोरबी में एक लड़के पर अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. बताया गया कि आरोपी लड़के को उसके चाचा ने डांट दिया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने चाचा की हत्या की साजिश रची और समझौता करने के बहाने उनको सुनसान जगह ले गया. इस दौरान कार में आरोपी के कुछ दोस्त भी मौजूद थे. सुनसान जगह पर पहुंचते ही आरोपी लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा और उनके ड्राइवर पर हमला कर दिया. आरोपियों ने अपनी कार से पीड़ित को कई बार टक्कर भी मारी. इसके बाद कार से उतरे एक लड़के ने बेसुध पड़े आदमी को लात मारी, जबकि दूसरा लड़का धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार करता दिखाई दिया. इस बर्बर हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़के कार में बैठकर वहां से फरार हो गए.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी http://bit.ly/2J9S79k

No comments:

Post a Comment