
जबलपुर में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं, ताजा मामला ग्वारीघाट का है जहां 2 बदमाशों ने एक बिल्डर से रंगदारी वसूल करने के लिए उसके घर मे घुसकर हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी. नीलू यादव और राजेंद्र यादव नामक इन बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं. 15 दिन पहले भी इन्होंने पीड़ित मायाशंकर गोस्वामी को 1 लाख रुपये रंगदारी देने के लिए धमकाया था जिसके बाद बिल्डर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था. अस्पताल से बिल्डर के घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही नीलू और राजेंद्र फिर से उसके घर पहुँचे और हंगामा करते हुए मारपीटके प्रयास किया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बहरहाल पीड़ित बिल्डर ने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3fafnC2
No comments:
Post a Comment