मध्य प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी मिटाना दिग्विजय के लिए बड़ी चुनौती - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

मध्य प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी मिटाना दिग्विजय के लिए बड़ी चुनौती

Share This
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समन्वय बनाने के लिए बनाई गई समिति की एकता यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है. समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और समिति के सदस्यों के लिए एकता कायम कर पाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. समन्वय समिति के सदस्य विनय दुबे की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिग्विजय सिंह नौ बजे रामराजा मंदिर में पूजा कर एकता यात्रा की शुरुआत करेंगे.

समन्वय समिति के सदस्य महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, बिसाहूलाल सिंह, विनय दुबे, राजेन्द्रसिंह गौतम, हरिसिंह नरवरिया, महेन्द्र जोशी, सोहन वाल्मीकि, विभा पटेल और सुनील सूद हैं.

समिति के सदस्य के अनुसार कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेता और कांग्रेस पार्टी के ही नारे लगाएं, झंडे पर अपना नाम न लिखें, उम्मीदवारी का बायोडाटा न दें. बैनर में सिर्फ राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीर का उपयोग करें. साथ ही यात्रा के दौरान फूल माला और गुलदस्ता भेंट न करें.


from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2J3gse9

No comments:

Post a Comment