किसान आंदोलन की आहट के बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात को किसान नेताओं से मुलाक़ात की. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के भी कई नेता शामिल थे. मुख्यमंत्री से मिलकर किसान नेताओं ने अपनी मांगे रखीं और उन्हें पत्र सौंपे. शिवराज ने किसान नेताओं को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया.इससे पहले तेंदुपत्ता संग्राहक सम्मलेन में शिवराज ने आंदोलन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि कांग्रेस शांति के टापू मध्य प्रदेश को अशांति में बदलना चाहती है कांग्रेस प्रदेश में खूनखराबा चाहती है. शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए किसानों से कहा कि आप लोग कांग्रेस के बहकावे में ना जाएं, मध्य प्रदेश सरकार ने जितना काम किसानों के लिए किया उतना किसी ने भी नहीं किया.
शिवराज ने मंदसौर के जिला कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर जिले में कानून व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने संभावित आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश भी दिए.
गौरतलब है कि प्रदेशभर में एक जून हो प्रस्तावित किसान आंदोलन में हिंसा होने का इनपुट भी इंटेलीजेंस को मिला है. इंटेलीजेंस आईजी मकरंद देउस्कर का कहना है कि किसान आंदोलन करने वाले सभी संगठन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कहते हैं, लेकिन आंदोलन के समय जमीनीं हकीकत दूसरी रहती है. इसलिए पुलिस मुख्यालय ने अपने स्तर पर तैयारियां करने के साथ जिलों के एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2J04B0q
No comments:
Post a Comment