भोपाल के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

भोपाल के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Share This
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है. आग की खबर मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. वहीं प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया. आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बताया जा रहा है कि मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में आग शार्ट सर्किट से लगी है. आग कॉम्प्लेक्स की छत पर लगी बताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. मौके पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया है. मौके की सूचना मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

बता दें, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स BJP कार्यालय के नजदीक स्थित है. आग लगते ही कॉम्प्लेक्स में अफरातफरी मच गई. कॉम्प्लेक्स में सैकड़ों दुकानें और हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं. आग लगने के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग कॉम्प्लेक्स से बाहर निकल आए..

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2H0EmVW

No comments:

Post a Comment