VIDEO- जौनपुर : शिक्षक ने की 2 छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO- जौनपुर : शिक्षक ने की 2 छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश

Share This
उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ की खबर लगने के बाद से ही शिक्षक फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है. कहानी कुछ इस तरह है कि 55 वर्षीय शिक्षक रामअनुज दुबे एक गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाता था. कक्षा छठवीं की दो छात्राएं उससे ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थीं. क्लास खत्म होने के बाद दुबे ने बाकी बच्चों को जाने के लिए कहा और दो छात्राओं को एक्स्ट्रा पढ़ाने के बहाने से रोक लिया. इसके बाद उसने दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन छात्राएं किसी तरह वहां से भाग निकलीं और परिवार को जाकर रो—रोकर आपबीती सुना दी. लेकिन पुलिस के पहुंचने के दौरान ​यह शिक्षक फरार हो गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2H7leFQ

No comments:

Post a Comment