VIDEO- चंदौली : गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज को गोली मारी - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO- चंदौली : गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज को गोली मारी

Share This
उत्तर प्रदेश के चंदौली ज़िले में पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष यादव को बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने की खबर है. यादव देर रात रूटीन गश्त पर निकले थे तभी दो युवकों से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज को गोली मार दी. कहानी कुछ इस तरह है कि चौकी प्रभारी यादव रूटीन गश्त के दौरान एक पुलिया के पास पहुंचे जहां दो युवक बैठे हुए थे. यादव ने उनसे पूछताछ की तो उन्हें युवक कुछ संदिग्ध दिखाई दिए. यादव ने उनसे उनकी बाइक के कागज़ात मांगे तभी उनका तीसरा साथी भी वहां आ पहुंचा. इस बीच बहस बढ़ गई और युवकों ने बाइक की डिग्गी से पेपर निकालने के बहाने एक तमंचा निकाला और यादव को गोली मार दी. इसके बाद युवक वहां से भागे भी लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. कैसे भागे और पकड़े गए बदमाश? कौन थे ये बदमाश? पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2slIqLX

No comments:

Post a Comment