VIDEO- गोरखपुर : सनकी आशिक को पीट-पीटकर मारा डाला - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO- गोरखपुर : सनकी आशिक को पीट-पीटकर मारा डाला

Share This
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले में प्रेम संबंधों को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. गोरखपुर ज़िले के एक गांव में एक लड़की के परिजनों द्वारा पड़ोसी गांव के युवक रमेश की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई. कहानी कुछ इस तरह है कि रमेश का प्रेम संबंध पड़ोस के गांव की एक लड़की के साथ था. गांव वालों की मानें तो एक बार रमेश इस लड़की को लेकर पहले भाग भी चुका था. लड़की के परिजनों को यह संबंध किसी कीमत पर मंज़ूर नहीं था. लड़की भी इस सिरफिरे आशिक से परेशान हो चुकी थी. ए​क दिन रमेश इन परिजनों के हत्थे तब चढ़ गया जब वह हिमाकत करते हुए लड़की के घर घुस गया. लड़की के परिजनों ने लाठी और डंडों से रमेश को इस कदर पीटा कि रमेश की मौत हो गई. अब पुलिस इस मामले में क्या जांच कर रही है और उस लड़की की इस कहानी में क्या भूमिका है? जानने के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2si4uag

No comments:

Post a Comment