VIDEO- मेरठ : तस्कर के पास से तमंचे और कारतूस बरामद - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO- मेरठ : तस्कर के पास से तमंचे और कारतूस बरामद

Share This
उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में एक कारतूस तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है. इस तस्कर के पास से भारी मात्रा में हथियार और ज़िंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक कहानी यह है कि मेरठ ज़िले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चला रखा था. इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे दो लोगों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को देखकर वो रुके नहीं. इनमें से एक व्यक्ति ने एक थैला खेत में फेंक दिया और फरार हो गया. पुलिस इलियास नामक तस्कर को पकड़ने में कामयाब रही. इलियास की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ तमंचों के साथ ही सैकड़ों की तादाद में ज़िंदा कारतूस बरामद भी किए. कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर और क्या था ज़खीरे में? पूरी कहानी देखिए तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2kCsKjg

No comments:

Post a Comment