क्रिकेट इतिहास के सबसे महान गेंदबाज ने आज ही के दिन लिया था संन्यास
1/ 5
22 जुलाई...ये वो तारीख है जब क्रिकेट के सबसे महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. दुनिया के सबसे महान स्पिनर्स में से एक श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 22 जुलाई 2010 को अपने क्रिकेट करियर की आखिरी गेंद फेंकी थी और आज ही के दिन उन्होंने 800 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा भी किया था.
2/ 5
मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा टीम इंडिया के खिलाफ ही किया था. मुरलीधरन ने गॉल टेस्ट में प्रज्ञान ओझा को आउट कर अपने 800 टेस्ट शिकार पूरे किए थे. अपने आखिरी टेस्ट मैच में मुरलीधरन को 800 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 8 विकेटों की दरकार थी, जिसे उन्होंने हासिल किया.
3/ 5
बेहद कम लोगों को पता है कि मुथैया मुरलीधरन ने बतौर तेज गेंदबाज अपना करियर शुरू किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने स्पिनर बनने की ठानी. मुरलीधरन का ये फैसला उनके लिए वरदान और विरोधी बल्लेबाजों के लिए श्राप सरीखा बन गया. मुरलीधरन ने अपने करियर में 800 टेस्ट, 534 वनडे और 13 टी20 विकेट लिए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1347 शिकार किए.
4/ 5
दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज का तमगा रखने वाले दिग्गज श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की पत्नी का नाम माधिमलार रामामूर्ति हैं, जो कि चेन्नई से संबंध रखती हैं. चेन्नई के मशहूर मलार हॉस्पिटल ग्रुप के मालिक डॉ. एस. रामामूर्ति और डॉ. नित्थ्या रामामूर्ति की बेटी माधिमलार ने 2005 में मुरलीधरन से शादी की थी.
5/ 5
मुरलीधरन भले ही आज करोड़ों के मालिक हों, लेकिन उनके पिता सिन्नासामी आज भी बिस्किट बेंचते हैं. सिन्नासामी लकीलैंड बिस्किट मैन्युफैक्चर नाम की बिस्किट कंपनी में मैनेजिंग पार्टनर हैं. मुरलीधरन के पिता ने कभी अपनी बिस्किट कंपनी के प्रचार के लिए मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं किया.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2Lt9FyQ





No comments:
Post a Comment