ये है एमपी का सबसे बड़ा हिल स्टेशन, छावनी परिषद के चुनाव में उमड़े मतदाता - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

ये है एमपी का सबसे बड़ा हिल स्टेशन, छावनी परिषद के चुनाव में उमड़े मतदाता

Share This
सतपुड़ा की वादियों में बसे पचमढ़ी के छावनी छेत्र में कुल 4560 मतदाता है. 7 वार्डो में हो रहे निर्वाचन के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं

Updated: July 22, 2018, 12:30 PM IST
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े हिल स्टेशन पचमढ़ी में रविवार को छावनी परिषद के चुनाव हो रहे हैं. सतपुड़ा की वादियों में बसे पचमढ़ी के छावनी छेत्र में कुल 4560 मतदाता हैं. 7 वार्डो में हो रहे निर्वाचन के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं.

चुनाव में कांग्रेस से 7 भाजपा से 7 निर्दलीय 5 और आम आप पार्टी के 3 प्रत्याशी मैदान में हैं. एक माह से पचमढ़ी में सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. चुनाव प्रचार में कांग्रेस से लेकर भाजपा के कई प्रदेश के दिग्गजों ने मतदाताओं को रिझाने जमकर प्रचार किया था. पचमढ़ी के मतदाता मतदान कर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.

खास बात ये है कि एक तरफ छावनी परिषद के अधिकारी चुनाव करा रहे हैं, वहीं पचमढ़ी के अलग अलग लोगों ने हाईकोर्ट में चुनाव को रद्द करवाने पिटीशन लगा रखी है. लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए छावनी बोर्ड द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं.

मतदान के लिए वार्डों में आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. पचमढ़ी छावनी क्षेत्र के मतदाता अपने वार्डों के लिए प्रतिनिधियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव परिणाम आज देर शाम तक ही जारी कर दिए जाएंगे.
from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uG3eip

No comments:

Post a Comment