कांग्रेस की कोशिश बीजेपी के ख़िलाफ पड़ने वाले वोट एकजुट करने की है. लेकिन चर्चा के दौर में अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है
Updated: July 20, 2018, 12:39 PM IST
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सपा-बसपा के साथ गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है. गठबंधन के प्रयासों और चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान ने असमंजस और बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. गठबंधन ना होने पर कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अगर गठबंधन हुआ भी तब भी पार्टी 200 से ज़्यादा सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी.
कमलनाथ के इस बयान के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस-बसपा और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है. गुरुवार को छिंदवाड़ा में बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार कर दिया था. उन्होंने एक सभा में साफ कहा था कि अभी इस तरह की कोई बात नहीं है. कांग्रेस यह प्रचार इसलिए कर रही है क्योंकि उसे पता है कि प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बन रही है.
लेकिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भोपाल में कहा कि अगर चुनावी वर्ल्डकप जीतना है तो हम जैसे समाजवादियों को फ्रुन्टफुट पर खिलाना होगा. कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि हम तो ऑफर दे चुके हैं

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2L7R77S
No comments:
Post a Comment