मध्यप्रदेश में विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरे एक बार फिर सामने आई है. बारिश के कहर के बीच बीमार लोगों को ना सिर्फ चारपाई पर ले जाया जा रहा है, बल्कि एक जिंदगी को बचाने के लिए चार जिंदगियों को दांव पर लगाया जा रहा है. दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के चीलघाट गांव के लोगों को आज तक सरकारी सुविधाएं नहीं मिली. ग्रामीणों का सड़क का सपना आजादी के बाद से अभी तक पूरा नहीं हुआ. बरसात के दिनों में इस गांव के लोगों का संपर्क दूसरे गांवों और शहरों से कट चुका है. गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन गांव में नहीं पहुंचता, ऐसे में ग्रामीणों को चारपाई के सहारे खतरा लेकर उफनते नाले को पार करना पड़ता है. गांव में एक महिला के बीमार होने के बाद परिजन चारपाई के सहारे कीचड़ या नदी के तेज बहाव को पार कर पास अस्पताल पहुंचाते हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CyylTx
No comments:
Post a Comment