छतरपुर में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश से नदी नाले उफान पर आ गये हैं, लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार कर रहे हैं. पिपट थाने के बिजावर-छतरपुर मार्ग पर स्थित जमुनिया नाले में तेज बहाव आ गया है. नाले पर आने से दोनों तरफ का रास्ता बंद हो गया. एक जीप सवार नाले के तेज बहाव में बह गई. इस जीप में चालक सहित दो सवारिया बेठी थी. घटना में दो सवारियों को स्थानीय लोगों की सहायता से बचा लिया गया, लेकिन जीप चालक अभी तक लापता है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से जीप को नाले के बाहर निकाला और चालक की तलाश शुरू कर दी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Nr49xO
No comments:
Post a Comment