श्योपुर में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के चलते पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं. श्योपुर का मुरैना, शिवपुरी, सवाई माधोपुर और ग्वालियर से संपर्क टूट गया है. बारिश के चलते जिले के नदी-नालों में उफान है, जिसके चलते इनके किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है. कई गांवों में पानी भर गया है. अभी तक करीब 20 घर पानी भरने से जमींदोज भी हो चुके हैं. बारिश से श्योपुर जिले का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां बाढ़ जैसे हालात नहीं बने हैं. सीप नदी में उफान से सवाई माधोपुर और जयपुर से संपर्क टूट गया है, वहीं कूनों नदी में उफान से श्योपुर का ग्वालियर और शिवपुरी से संपर्क टूट चुका है. बडौदा के चंद्रपुरा इलाके में बारिश का पानी घरों में घुस गया है, जिससे चंद्रपुरा, माली बस्ती और आदिवासी बस्ती के 20 कच्चे मकान ढ़ह गये हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Mewl2d
No comments:
Post a Comment