शिवपुरी जिले के मणिखेड़ा बांध के निचले हिस्से में अचानक तेज पानी आने से एक महिला व बच्चों सहित छह लोग फंस गए. सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम लेकर मौके पर पहुंचे. एसडीआरएफ की टीम ने वहां फंसी महिला व दो बच्चों को सहित चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि दो लोग अभी भी पानी में फंसे हुए हैं. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वहां आईटीबीपी के जवान भी पहुंच गये, जिन्होंने रेस्क्यू करने में प्रशासन की मदद की. शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते तकरीबन 50 लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गये थे, जिन्हें प्रशासन की रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाला.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NtqMS1
No comments:
Post a Comment