साल 2015 में आम्रपाली 'निरहुआ रिक्शावाला-2' में नजर आईं. ये भी दिनेश लाल यादव के साथ थी. फिल्म हिट रही और इसने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया.
1/ 6
टीवी से शुरुआत कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शान बनीं आम्रपाली दुबे गोरखपुर की रहने वाली हैं. रीजनल में एंट्री करने से पहले आम्रपाली दुबे नैशनल टीवी पर आने वाले चर्चित डेली सोप का हिस्सा रही हैं, लेकिन शायद वह बड़ी स्क्रीन का सपना देखती थीं और ये प्लेटफॉर्म उन्हें भोजपुरी सिनेमा के जरिए मिला.
2/ 6
आम्रपाली के डेली सोप्स के बारे में बात करें तो वह 'सात फेरे', 'मायका', 'मेरा नाम करेगी रोशन' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' तो वह लीड रोल में नजर आई थीं.
3/ 6
आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली. उनकी पहली फिल्म भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ के साथ थी. 'निरहुआ हिंदुस्तानी' नाम से आई ये फिल्म काफी पसंद की गई. यहां से उनकी भोजपुरी इंडस्ट्री के सफर की शुरुआत हुई.
4/ 6
साल 2015 में आम्रपाली 'निरहुआ रिक्शावाला-2' में नजर आईं. ये भी दिनेश लाल यादव के साथ थी. फिल्म हिट रही और इसने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया.
5/ 6
फिल्म का रिकॉर्ड ये रहा कि इसे यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा. वैसे ये बात तो सच है. भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों से इतर भी लोग 'निरहुआ रिक्शावाला' का नाम जानते हैं. यह इस फिल्म की पॉपुलैरिटी का ही कमाल है.
6/ 6
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट हो गई. निरहुआ को आम्रपाली के लिए लकी भी माना जाने लगा. इसके चलते दोनों ने कई फिल्में साथ की. वक्त के साथ-साथ आम्रपाली ने इंडस्ट्री में नाम बना लिया और आज एक ब्रांड बन चुकी हैं.
from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2JOCzVu






No comments:
Post a Comment