पहली कमाई के मामले में आलिया से आगे जाह्नवी, धड़क ने रिलीज के दिन कमाए इतने करोड़ - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

पहली कमाई के मामले में आलिया से आगे जाह्नवी, धड़क ने रिलीज के दिन कमाए इतने करोड़

Share This
अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दोनों कलाकारों की तारीफ की. सुनील ने लिखा, "बहुत बढ़िया जाह्नवी और ईशान! 'धड़क' में बिल्कुल शानदार अभिनय.

Updated: July 22, 2018, 11:36 AM IST
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' ने रिलीज के पहले दिन ही 8.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके निर्माताओं का कहना है कि भारत में नए कलाकारों की हिंदी फिल्म की इतनी जबरदस्त कमाई रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले हुआ है.

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने ट्वीट किया, " 'धड़क' ने दिल जीत लिया है, नए कलाकारों के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है. इतना प्यार देने के लिए आप सबका शुक्रिया."



फिल्म में ईशान और जाह्नवी की एक्टिंग को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म देखने के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, "बहुत पसंद आया. जाह्न्वी और ईशान दोनों शानदार हैं. उनके लिए उत्कृष्ट शब्द छोटा पड़ जाता है. जाह्नवी आप एक काबिल मां की काबिल बेटी हैं. ढेर सारा प्यार."



अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दोनों कलाकारों की तारीफ की. सुनील ने लिखा, "बहुत बढ़िया जाह्नवी और ईशान! 'धड़क' में बिल्कुल शानदार अभिनय. करण जौहर आपने एक बार फिर से बॉलीवुड को शशांक खेतान के बेहतरीन मार्गदर्शन में दो नए उभरते कलाकार दिए हैं."



भूमि ने ट्वीट किया, "जाह्नवी और ईशान आप दोनों खास हैं. जिस सहजता और खूबसूरती के साथ आपने अभिनय किया है, वह जादुई है. शशांक खेतान, करण जौहर, 'धड़क' देखने में सच में मजा आया. दोनों के बीच जो प्यार है, उसे देखकर मैं प्यार में पड़ गई हूं. लेकिन फिल्म के अंत ने मेरा दिल तोड़ दिया. कितनी शानदार प्रेम गाथा है."



बता दें कि यह फिल्म हिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है. फिल्म ऑनर किलिंग जैसे विषय पर आधारित है.

from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2uUYa99

No comments:

Post a Comment