जीतू पटवारी ने उस मैदान में किया पौधारोपण जहां अमित शाह के लिए काटे गए पेड़ - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

जीतू पटवारी ने उस मैदान में किया पौधारोपण जहां अमित शाह के लिए काटे गए पेड़

Share This
उज्जैन पंहुचे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरूवार को उसी मैदान में पौधारोपण किया जहां 14 जुलाई को अमित शाह की सभा के लिए पेड़ काट दिए थे. पटवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अच्छे खासे खेल के मैदान को पूरा तहस नहस कर दिया.

Updated: July 19, 2018, 7:44 PM IST
उज्जैन पंहुचे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरूवार को उसी मैदान में पौधारोपण किया जहां 14 जुलाई को अमित शाह की सभाके लिए पेड़ काट दिए थे. पटवारी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अच्छे खासे खेल के मैदान को पूरा तहस नहस कर दिया.आज यह खेल मैदान सवाल पूछ रहा है की कहां है उसका स्वरूप जो पहले था.पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी विदाई की तैयारी हो चुकी है और सीएम ने बच्चों के मैदान को जिस तरह तहस नहस किया है,कांग्रेस उस पर जरुर विरोध दर्ज कराएगी.

जनजागरण यात्रा के दौरान जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे.यह यात्रा उज्जैन के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी.इससे पहले सुबह नाना खेड़ा मैदान पंहुच कर जीतू पटवारी ने अपने समर्थकों के साथ मैदान में ही पौधारोपण किया.उन्होंने इस दौरान प्रदेश की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए की जिस मैदान पर बच्चे खेला करते थे, आज उसकी हालत दयनीय कर दी गई. साथ ही चार से अधिक बड़े पेड़ों की बलि दे दी गई.मैदान में करीब 300 ट्रक मुरम डाला गया वहीं मैदान को खोद कर पाईप लाइन डाल दी गई. इस तरह करोड़ों रुपये खर्च कर अमित शाह की सभा के लिए मैदान  को तहस नहस कर दिया गया.

और भी देखें

Mute
Current Time0:00
/
Duration Time1:03
Loaded: 0%
Progress: 0%
 
Updated: July 19, 2018 09:46 PM IST

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2JAoMlf

No comments:

Post a Comment