ताजा मामला मुरैना के अम्बाह विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक स्कूल जग्गा का पुरा का है,जहां छात्र छात्राओं के हाथ मे शिक्षकों ने झाड़ू थमा दिए हैं और पूरे स्कूल की सफाई कराई जा रही है.नियमानुसार यह कार्य या तो स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का है या फिर स्कूल शिक्षक इसमें ग्राम पंचायत की मदद ले लेते हैं.
Updated: July 19, 2018, 7:37 PM IST
शिक्षा शत्र शुरू होते ही छात्रों का स्कूल में आना भी शुरू हो गया है लेकिन स्कूल में छात्रों को शिक्षा के बदलने साफ-सफाई करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है.ताजा मामला मुरैना के अम्बाह विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक स्कूल जग्गा का पुरा का है,जहां छात्र-छात्राओं के हाथ मे शिक्षकों ने झाड़ू थमा दिए हैं और पूरे स्कूल की सफाई कराई जा रही है.नियमानुसार यह कार्य या तो स्कूल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का है या फिर स्कूल शिक्षक इसमें ग्राम पंचायत की मदद ले लेते हैं.लेकिन स्कूल पढ़ने आए बच्चों से स्कूल की सफाई किसी भी प्रकार से सही नहीं है.लेकिन आम तौर से स्कूल के टीचर बच्चों से ही यह काम कराते हैं.
शासकीय प्राथमिक स्कूल जग्गा का पुरा के छात्र- छात्राओं को हाथ में झाड़ू देकर साफ सफाई स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर राकेश कुमार द्वारा सफाई करने के निर्देश दिए. इन मासूमों के हाथों से किताब कलम छीन कर झाड़ू दिए जाने पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए और मीडिया को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों का कहना है कि क्या ऐसे ही देश का भविष्य पढ़ेगा ओर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूल में शिक्षा के स्तर सुधारने के लाख दावे करे लेकिन स्कूल में तैनात शिक्षक ही शिक्षा का स्तर गिरा रहे हैं.इस मामले की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uzNkWS
No comments:
Post a Comment