लूट के मामले में सर्राफा व्यापारी को हिरासत में लिए जाने पर हंगामा - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

लूट के मामले में सर्राफा व्यापारी को हिरासत में लिए जाने पर हंगामा

Share This
लूट के एक मामले में गोहद के सर्राफा व्यापारी को एंडोरी थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कस्बे के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया.व्यापारियों ने गोहद थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस और व्यापारियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई.

Updated: July 19, 2018, 7:26 PM IST
लूट के एक मामले में गोहद के सर्राफा व्यापारी को एंडोरी थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कस्बे के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया.व्यापारियों ने गोहद थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस और व्यापारियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. मौके पर मौजूद एसडीओपी ने व्यापारियों को मुश्किल से रोका. व्यापारियों ने अपने साथी व्यापारी को पुलिस हिरासत से छोड़ने और एंडोरी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए गोहद का बाजार बंद कर दिया और शहर की सड़कों पर काले झंडे लेकर नारेबाजी की.

हुआ यू कि भिंड के एंडोरी थाना इलाके में पांच दिन पहले लूट की वारदात हुई थी. एंडोरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर ने लूट के मामले में संदिग्ध बदमाशों को पकड़कर पूछताछ शुरू की. बदमाशों ने लूट की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने लूट का माल गोहद के सर्राफा व्यापारी नरेश सिंघई और अमित सिंघई को बेचा है. इसी मामले में दोनों व्यापारियों को पूछताछ करने के उद्देश्य से एंडोरी थाना प्रभारी ने आज सुबह सर्राफा व्यापारी नरेश और अमित के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया.

जैसे ही ये खबर गोहद के व्यापारियों को लगी, तो सभी व्यापारी एकजुट होकर गोहद थाने पहुंच गए. यहां एंडोरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र तोमर को देखकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा.पुलिस और व्यापारियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. मौके पर मौजूद एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव करते हुए दोनों तरफ के लोगों को दूर किया। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद करते हुए काले झंडे निकालकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. व्यापारियों की मांग है कि पकड़े गए दोनो व्यापारियों को छोड़ा जाए और एंडोरी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए.एसडीओपी ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

और भी देखें

Mute
Current Time0:06
/
Duration Time1:14
Loaded: 0%
Progress: 0%
 
Updated: July 19, 2018 09:32 PM IST

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2O45W9p

No comments:

Post a Comment