क्रिकेट के इतिहास में कभी कोई बल्लेबाज इस तरह आउट नहीं हुआ
Updated: July 20, 2018, 1:44 PM IST
क्रिकेट के मैदान में कई बार अजीबोगरीब अंदाज में बल्लेबाजों को आउट होते देखा गया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के दौरान जिस तरह से एक बल्लेबाज बोल्ड हुआ, ऐसा क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं देखा गया. इस मैच में गेंदबाज ने चिड़िया को गेंद मारी, जिसकी वजह से बल्लेबाज बोल्ड हो गया. ये गेंद किसी और ने नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल ने फेंकी थी.
साल 1969-70 में शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी में साउथ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच चल रहा था. एडिलेड में खेले जा रहे इस मुकाबले में ग्रेग चैपल ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के जॉन इनवेरारिटी को गेंद फेंकी. गेंद बल्लेबाज तक पहुंचती इससे पहले ही वो एक उड़ती चिड़िया पर लग गई, जिसके चलते गेंद ने अपनी दिशा बदल ली और जॉन इनवेरारिटी बोल्ड हो गए. बल्लेबाज को कुछ समझ नहीं आया कि ये हुआ कैसे और वो पैवेलियन लौट गए.
हालांकि इसके बाद अंपायरों ने देखा कि चैपल की गेंद एक चिड़िया को लगी थी. वो चिड़िया विकेट के पिछले हिस्से में मरी हुई मिली. इसके बाद अंपायरों ने बल्लेबाज जॉन इनवेरारिटी को वापस बुलाया. मैच में जॉन इनवेरारिटी ने 89 रन बनाए. जॉन इनवेरारिटी के इस विकेट को क्रिकेट की सबसे हैरतअंगेज घटना में से एक माना जाता है.

ग्रेग चैपल (साभार- ट्विटर)

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2uPtCFQ
No comments:
Post a Comment