जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये #Home Remedies - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए अपनाएं ये #Home Remedies

Share This
अमोनिया और पानी को मिक्‍स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें. एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर लें.
Updated: July 18, 2018, 3:14 PM IST
घर पर मेहमान आ गए, बर्तन धोने के लिए काफी सारे हो गए, जल्दबाजी के चक्कर में बर्तन की तली जल गई हैं तो ऐसे में आप क्या करते हैं. मेहमानों को छोड़ इसे साफ करने की टेंशन पहले हो जाती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप जले हुए बर्तन चुटकियों में साफ कर लेंगे. आइए जानते हैं कैसे.

इन #YouTubers से सीखिए डेट पर जाने के Dating Tips

हर हाउस वाइफ की यही तमन्ना होती है कि उसके किचन के बर्तन हमेशा चमकते रहें. मगर अक्सर खाना बनाते वक्‍त बर्तन जल जाते हैं. जब हमारा ध्‍यान इधर-उधर भटक जाता है तो बर्तन जल ही जाते हैं. अब सबसे बड़ी मुश्किल होती है ऐसे बर्तनों को साफ करने की, तो चिंता न करें नीचे दिए गए नुस्खों को ट्राई करें.

जले हुए बर्तन में 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा डालें, फिर 2 चम्‍मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें. इसे बर्तन वाले तार से रगड़ कर साफ कर लें. आपका बर्तन बिल्‍कुल चमकने लगेगा. एक कच्‍चा नींबू लें और बर्तन के साइड में रगड़े, फिर उसमें गरम पानी डाले अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करें. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो जले हुए बर्तनों को चुटकियों में साफ करने की ताकत रखता है.

बार-बार गर्म किए तेल के इस्तेमाल से दोगुना होता है कैंसर का खतरा

जले हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर खौलाएं. फिर दाग को बर्तन धोने वाले तार या ब्रश से साफ कर लें. प्‍याज के छोटे टुकड़े काटकर उन्‍हें जले हुए बर्तन में पानी डाल कर गरम करें. कुछ ही देर में बर्तन के जले हुए निशान ऊपर की ओर तैरने लगते हैं.

अमोनिया और पानी को मिक्‍स कर के जले हुए बर्तन में गरम करें. एक बार गरम होने के बाद इसे ब्रश से साफ कर लें.

तो अगली बार अगर आपका कोई बर्तन जल जाए, तो आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से उन्हें साफ कर सकते हैं.


from Latest News ट्रेंड्स News18 हिंदी https://ift.tt/2NlNEzp

No comments:

Post a Comment