VEDIO : हंगामों भरी रही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VEDIO : हंगामों भरी रही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक

Share This
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरुवार हुई कार्य परिषद की बैठक हंगामे से लबरेज रही.दरअसल बैठक के शुरू होते ही सबसे पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अपनी बात को कुलपति तक पहुंचाने को लेकर मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया और बन्द गेट को तोड़ने का असफल प्रयास किय.इसी कड़ी में डीएवीवी के सेल्फ फाइनेंस कर्मचारी भी अपनी लम्बित मांगों को लेकर पहुंचे ओर कार्य परिषद के सदस्यों को अपनी मांगों से अवगत कराया. बैठक में बाद पता चला कि कुल 23 मुद्दों पर चर्चा की गई. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ के कार्य परिषद की बैठक हो और हंगामा ना हो.इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरूवार की बैठक में भी जमकर हंगामा बरपा हुआ.हालांकि कई घंटों तक चले इस हंगामे की खबर तो कुलपति को थी लेकिन ना कुलपति बैठक से उठ कर आए और ना ही परिषद के सदस्य छात्र संघ के पदाधिकारियों से मिलने.हंगामे की खबर मिलते ही विश्व विद्यालय परिसर में पुलिस पहुंची लेकिन वो भी खामोशी से हंगामा देखती रही. इस हंगामे में सिर्फ डीएवीवी के सुरक्षाकर्मी ज़रूर छात्रों को हर दरवाजे से रोकने का प्रयास करते रहे.इस हंगामे में हद तो जब हो गई तब एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने डीएवीवी के दूसरी मंजिल से कूद कर बैठक कक्ष तक जाने का प्रयास किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uA8WCu

No comments:

Post a Comment