VIDEO: घरेलू कलह के चलते पुल से नदी में कूदा युवक रेस्क्यु कर बचाया - Best News

NEWS- Latest news and Breaking news in Hindi The news media or news industry are forms of mass media that focus on delivering news to the general public or a target public

VIDEO: घरेलू कलह के चलते पुल से नदी में कूदा युवक रेस्क्यु कर बचाया

Share This
छतरपुर में धसान नदी के गर्रोली घाट में एक युवक घरेलू कलह के चलते पुल के नीचे नदी में कूद गया.तेज बहाव में एक टापू पर जाकर फंस गया,जहां लगभग 4 घंटे तक फंसे रहने के बाद उसे ग्रामीणों की मदद रेस्क्यु करके निकाला जा सका.गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के उर्द मऊ गांव का निवासी भइयन कुशवाहा गुरूवार की सुबह घरेलू कलह के चलते गर्रोली घाट के पुल से कूद गया और नदी के बहाव में बहते बहते एक छोटे से टापू पर अटक गया.जब लोगों ने उसे नदी में फंसा देखा तो प्रशासन को खबर की गई.मौके पर अफरातफरी मच गई. इस दौरान चारों तरफ अफरातफरी मच गई.खबर मिलने पर युवक के परिवारीजन भी दौड़े-दौड़े आए और उन्होंने आशंका जताई कि कहीं युवक दोबारा नदी में छलांग ना लगा दे.उन्होंने भी चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि वह कोई ऐसा कदम ना उठाए.जो भी मामल है, वह सुलझा लेंगे.आस-पास के लोग और पुलिस रेस्क्यु टीम के साथ पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ग्रामीणों की मदद से निकाला जा सका.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LhNM5J

No comments:

Post a Comment