नीमच जिले के सरवानिया महाराज नगर के डाकघर में गुरूवार की सुबह से हो बारिश के बाद छत टपकने से हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पोस्टमास्टर और डाकियों को अपने ही आफिस में छाता लेकर अपनी और सरकारी सिस्टम की रक्षा करनी पड़ी.नीमच के सिंगोली रोड पर डाक विभाग का यह ऑफिस एक किराए की बिल्डिंग में सालों से संचालित हो रहा है. इसकी छत जर्जर हो चुकी है और इसको खाली करने के लिए भवन के मालिक ने कई बार डाक विभाग को नोटिस दिया है लेकिन डाक विभाग के आला अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण डाक विभाग के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है. गुरूवार को भी सुबह से हो रही बारिश के कारण डाकघर की छत टपकने के चलते पोस्ट ऑफिस में रखा आसपास के एरिया का रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, कंप्यूटर सहित अन्य संसाधनों पर पानी टपकने लगा.इनको बचाने के लिए कहीं तगारी रखी गई तो कुछ सामने को प्लास्टिक के कट्टों से ढका गया.वहीं पोस्ट मास्टर और डाक कर्मियों को बरसात से बचने के लिए छाता लगाकर पोस्ट ऑफिस में बैठना पड़ा. ऐसे में डाकघर का कामकाज काफी प्रभावित रहा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mvjKxm
No comments:
Post a Comment